09जेएनडी26: नपा चेयरमैन विकास काला को निमंत्रण देते हुए कार्यक्रम आयोजक कमेटी सदस्य। संवाद
उचाना। श्री राम परिवार चेरिटबल ट्रस्ट द्वारा 22 जनवरी को होने वाले कपास मंडी में पहले सामूहिक विवाह महोत्सव को लेकर शहर के प्रमुख लोगों, डॉक्टरों एवं बाजारों में दुकान-दुकान जाकर निमंत्रण दिया। निमंत्रण कमेटी ने बताया कि मुख्यातिथि के तौर पर विधानसभा डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा शिरकत करेगे। जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर उचाना विधायक देवेंद्र अत्री व नपा चेयरमैन विकास काला शामिल होंगे। डॉ. सुरेश गुप्ता ने कहा कि कन्यादान से बड़ा कोई दान नहीं होता है। इस अवसर पर रितिक गर्ग, रमेश गोयल, बाबूराम मखंड, लक्की गर्ग, पंकज चौधरी, तरूण, सचिन गर्ग, तुषार, अंकित मौजूद थे। संवाद