जींद। मेढ क्षेत्रीय सुनार समिति रामराय धर्मशाला के अध्यक्ष सजंय वर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से संत कबीर कुटीर मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की। मुख्यातिथि से जींद की प्राचीन सुनार सभा में होने वाले प्रांतीय सम्मेलन में मुख्यातिथि के तौर पर समाज का मार्गदर्शन करने का आग्रह किया। सुनार समाज के आदि पुरुष महाराजा अजमीढ की जयंती को प्रांतीय स्तर पर प्रदेश सरकार की तरफ से आयोजन करने की मांग रखी, जिसे मुख्यमंत्री ने निमंत्रण स्वीकारते हुए प्रांतीय सम्मेलन के लिए जल्दी ही समय देने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश स्तरीय आदि पुरूष महाराजा अजमीढ की जयंती मनाने को लेकर जल्द ही तारीख निर्धारित कर दी जाएगी। इस दौरान सचिन, सतीश सोनी, राजबीर सोनी, उमेद सिह, नरेश, अजय वर्मा, सुरेश मौजूद रहे। संवाद