फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: संकल्प दिवस की तैयारियों को लेकर 9 गांवों में दिया न्यौता

विज्ञापन
संकल्प दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महिलाओं को न्यौता देते हुए लाजवंती ढिल्लों।
विज्ञापन
जींद। जिले में राजनीतिक गतिविधियां चरम पर है। उसी कड़ी में उचाना विधानसभा में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अलेवा गांव में संकल्प दिवस मनाया जा रहा है। इसमें विधानसभा से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को किसान मजदूर कांग्रेस की जिलाध्यक्ष लाजवंती ढिल्लों ने विधानसभा के नौ गांवों का दौरा कर लोगों को आमंत्रित किया।
विज्ञापन


लाजवंती ढिल्लों ने बताया अलेवा गांव में रविवार को संकल्प दिवस कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस को उचाना विधानसभा में अधिक मजबूत बनाने के लिए किया गया है। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला शिरकत करेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर शनिवार को लाजवंती ढिल्लों डाहौला ने अपनी टीम के साथ अलेवा, डाहौला, खांडा, हसनपूर, संडील, थुवा, कु चराना कलां, कुचराना खुर्द गांवों का दौरा कर कार्यकर्ताओं को निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार, युवाओं की बेरोजगारी, सरकारी विभागों में चल रहे रिश्वत के खेल और महिला खिलाड़ियों पर सता के लोगों का अत्याचार किसी से छिपा नहीं है। इसके चलते प्रदेश व देश में भाजपा सरकार के प्रति लोगों में रोष बना हुआ है। सरकार के खिलाफ कांग्रेस की इस लड़ाई में हर जन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अलेवा गांव में संकल्प दिवस मनाया जा रहा है। इसके लिए हर व्यक्ति को राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला का सहयोग देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें