फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अग्रोहा धाम में 7 अक्तूबर को लगने वाले मेले का दिया निमंत्रण

Tue, 30 Sep 2025 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
29जेएनडी07: बैठक में चर्चा करते हुए ट्रस्ट पदा​धिकारी। स्रोत सदस्य
विज्ञापन
जींद। अग्रोहा धाम विकास ट्रस्ट जिले के पदाधिकारियों ने सात अक्तूबर को अग्रोहा धाम में लगने वाले मेले के लिए पिल्लूखेड़ा मंडी में पहुंचकर लोगों को निमंत्रण दिए। प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर कंप्यूटर, जिला प्रधान एडवोकेट ईश्वर दास गोयल और नगर युवा प्रधान नीरज गोयल ने पिल्लूखेड़ा पहुंचकर व्यापारी नेता और मार्केट कमेटी के पूर्व वाइस चेयरमैन चंद्रभान गर्ग ने बैठक को संबोधित किया। महावीर कंप्यूटर और ईश्वर गोयल ने बताया कि अग्रोहा धाम विकास ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग की अगुवाई में लगने वाले इस विशाल मेले में महाब्रह्मऋषि कुमार स्वामी प्रवचन देंगे और भजन सम्राट भजन गाएंगे। अग्रोहा विकास ट्रस्ट के संरक्षक और पूर्व राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्रा शिरकत करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें