फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आठ दिसंबर को होने वाली जजपा की नव संकल्प रैली का दिया न्योता

Wed, 06 Dec 2023 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
05जेएनडी35-पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला को सम्मानित करते हुए कार्यक
विज्ञापन
नरवाना (जींद)। पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में मंगलवार को जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला पहुंचे। उन्होंने सिरसा लोकसभा के डबवाली विधानसभा क्षेत्र में होने वाली पार्टी के आठ दिसंबर के छठे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में होने वाली नव संकल्प रैली को लेकर कार्यकर्ताओं को न्योता दिया। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस के साथ-साथ स्व. देवीलाल के संघर्ष के साथी स्व. प्रकाश सिंह बादल की जयंती है। उन्होंने निर्णय लिया था कि स्व. देवीलाल की प्रतिमा के पास उनकी प्रमिता स्थापित करते का काम करेंगे। जो डबवाली में स्थापित होने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने राजस्थान चुनाव में गए कार्यकर्ताओंं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि परिणाम से मजबूत कार्यकर्ता घबराया नहीं करता। आप ने बीज बोया है तो उसके परिणाम भी अच्छे आएंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कृष्ण राठी, हल्का प्रधान सुरेंद्र बेलरखा, युवा हल्का अध्यक्ष अमर नैन, पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें