09जेएनडी45 : दुर्जनपुर गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए इनेलो की महिला प्रदेशाध्यक्ष त
जींद। इनेलो की महिला प्रदेशाध्यक्ष तनूजा कश्यप व इनेलो नेत्री सुनैना चौटाला ने मंगलवार को उचाना मंडी, उचाना खुर्द व दुर्जनपुर गांवों में 25 सितंबर की रैली का निमंत्रण दिया। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि इस बार रोहतक में उपप्रधानमंत्री देवीलाल की जयंती मनाई जाएगी। इसमें उचाना क्षेत्र से महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा संख्या में शामिल होना है। इनेलो महिला प्रदेशाध्यक्ष तनूजा कश्यप ने गांवों में जनसभा कर बताया कि पूर्व उपप्रधानमंत्री रहे देवीलाल की विचारधारा के लोग हर गांवों में हैं। 25 सितंबर को प्रदेश सरकार को रोहतक से चेताया जाएगा ताकि प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुधारा जा सके।