जींद। रोहतक रोड स्थित श्री गुरु तेग बहादुर धर्मशाला में चोरी होने पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुजारी कृष्ण कुमार ने बताया कि वह 16 सितंबर को सुबह चार बजे मंदिर पहुंचा, तो सामान बिखरा हुआ मिला और धर्मशाला के तीन कमरों के ताले टूटे मिले। जब उसने सामान की जांच की तो एक एंप्लीफायर, इन्वर्टर, पीतल की मूर्ति, पीतल की शेषनाग की मूर्ति, तांबे का कलश, पीतल की ज्योति, चार टोंटी, छत वाला पंखा चोरी मिला। शहर थाना प्रभारी मनीष सहारण ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद