संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। दुकान का शटर तोड़कर इन्वर्टर बैटरी चोरी करने पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में गांगोली निवासी कुलदीप ने बताया कि वह पिल्लूखेड़ा मंडी में दुकान चलाता है। 28 सितंबर की रात को अज्ञात लोगों ने उसकी दुकान का शटर तोड़कर अंदर से इन्वर्टर व बैटरी चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी रविवार को उस समय लगी जब वह दुकान पर पहुंचा। जांच अधिकारी एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।