फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीआरएसयू में मनाया अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में किसान छात्र एकता संगठन की ओर से अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर विचार संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में छात्रों ने स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सों के अतुलनीय योगदान और उनके सेवा भाव को नमन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं और छात्र नेता गोविंद सैणी ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं। कोरोना काल जैसे संकट के समय में नर्सों ने अपनी जान की परवाह किए बिना जिस धैर्य और समर्पण से मानवता की सेवा की वह पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि नर्स का पेशा त्याग और सेवा का प्रतीक है। इस मौके पर प्रयास सेलवाल, नवरत्न माथुर, गौरव और सक्षम सहित कई अन्य छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें