फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैबलेट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ई अधिगम टैबलेट और पीएएल सॉफ्टवेयर उपयोग करने के निर्देश

विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
टैबलेट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ई अधिगम टैबलेट और पीएएल सॉफ्टवेयर उपयोग करने के निर्देश
विज्ञापन

- स्कूलों में टैबलेट आधारित शिक्षण को आदर्श शिक्षा के रुप में पहचान दिलाने का उद्देश्य
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। सरकार की तरफ से मिले टैबलेट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग ने ई अधिगम टैबलेट और पीएएल सॉफ्टवेयर का उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी कर दिया है। विभाग द्वारा जारी किए गए पत्र के अनुसार सरकारी स्कूलों को यह सुनिश्चित करना है कि स्कूलों में टैबलेट आधारित शिक्षण को आदर्श शिक्षा के रूप में पहचान मिले।
इसके लिए सभी स्कू ल प्रमुखों को यह निर्देश दिए गए हैं कि सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को ई अधिगम के तहत पीएल डायग्नोस्टिक डे के रूप में निर्धारित किया जाए। इन दिनों पर सभी विद्यार्थी और शिक्षक अपने टैबलेट लाएं और पीएएल साफ्टवेयर का उपयोग करें। कक्षा में शिक्षण के लिए टैबलेट का उपयोग करने के अलावा विद्यालय प्रमुख और शिक्षक प्रत्येक शुक्रवार को विद्यार्थियों को गृहकार्य देना सुनिश्चित करें। इसके अलावा प्रत्येक सोमवार को शिक्षक विद्यार्थियों को दिए गए गृहकार्य की जांच करें। विद्यार्थियों और शिक्षकों को निर्देश दिया जाता है कि वह कम से कम निर्धारित दिन में टैबलेट अनिवार्य रूप से लाएं। इन दिनों के अलावा विद्यार्थी अन्य दिनों में भी टैबलेट ला सकते हैं। जिले के स्कूलों में दसवीं कक्षा के नौ हजार 480 विद्यार्थियों को सिम व नौ हजार 113 विद्यार्थियों को टैबलेट बांटे जा चुके हैं। इसके अलावा 11वीं कक्षा में 704 विद्यार्थियों को टैबलेट व 583 विद्यार्थियों को सिम बांटे जा चुके हैं। वहीं 12वीं कक्षा में दस हजार 300 विद्यार्थियों को टैबलेट व दस हजार 652 विद्यार्थियों को सिम बांटे जा चुके हैं। वहीं 1500 विद्यार्थियों के लिए डिमांड भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार अब सप्ताह के दिन दिन सोमवारए बुधवार व शुक्रवार को ई अधिगम दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसलिए इस दिन दसवींए 11वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थी व शिक्षक विद्यालय में टैबलेट लाना अनिवार्य करेंगे। इसके साथ-साथ शिक्षक टैबलेट में पीएएल सॉफ्टवेयर अपडेट करना सुनिश्चित करें। इसके बाद भी अगर कोई समस्या आती है तो स्कूल के अवसर पोर्टल से शिकायत कर अवगत करवाएं।
नवीन नारा जिला शिक्षा अधिकारी जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें