फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गेहूं के उठान में तेजी लाने के दिए निर्देश

Tue, 23 Apr 2024 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
22जेएनडी16-अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते जिला के प्रशासनिक सचिव नवदीप सिंह विर्क। स्रोत प
विज्ञापन
जींद। परिवहन विभाग हरियाणा के प्रधान सचिव एवं जींद जिला के प्रशासनिक सचिव नवदीप सिंह विर्क ने सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गेहूं खरीद के लिए लगाए गए नोडल अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने मंडियों से फसल उठान के बारे में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि मंडियों में फसल की जो आवक है, उसके अनुसार उठान भी होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि मंडियों से अधिक से अधिक उठान कार्य किया जाय। जिस भी ठेकेदार को उठान का कार्य दिया गया है, अगर वह किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं देरी करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि अनाज मंडियों से गोदामों तक जाने वाले रास्ते को दुरुस्त रखें, ताकि लोडिंग वाहन अपना सफर सहजता से पूरा कर सकें। किसानों को मंडियों में फसल लाने व बेचने में किसी प्रकार की भी परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए प्रशासन तमाम प्रबंध पूर्ण रखें।
इस दौरान डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने फसल खरीद और उठान के बारे में बताया कि जिले में 80 प्रतिशत गेहूं मंडियों में आ चुका है। 4 लाख मीट्रिक टन तक मंडियों में आवक हो चुकी है और एक लाख 30 हजार मिट्रिक टन से ज्यादा उठान का कार्य किया जा चुका है। जिले में उठान के कार्य में कोई परेशानी नहीं है। ठेकेदारों को ट्रांसपोर्ट से संबंधित कार्यों के लिए सख्त आदेश जारी किए जा रहे हैं। अधिकारी समय-समय पर मंडियों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसके अलावा जिले में बारदाना एवं फसलों में नमी से संबंधित कोई समस्या नहीं है। इस अवसर पर जींद एसडीएम राकेश सैनी, नरवाना एसडीएम अनिल कुमार दून, सफीदों एसडीएम मुनीष कुमार फौगाट, उचाना एसडीएम गुलजार मलिक, डीएफएससी निशांत राठी, हैफेड के डीएम पुनीत पंघाल भी मौजूद रहे।

22जेएनडी16-अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते जिला के प्रशासनिक सचिव नवदीप सिंह विर्क। स्रोत प

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें