21जेएनडी20-समाधान शिविर में लोगों की समस्या सुनते एसडीएम अनिल कुमार दून। संवाद
नरवाना। एसडीएम अनिल कुमार दून ने नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह निकट बरसाती सीजन के मद्देनजर शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखना सुनिश्चित करें ताकि शहर वासियों को गंदगी या कचरे की वजह से बरसाती सीजन में प्रदूषित वातावरण के कारण होने वाली बीमारियों से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि कैनाल रोड की सफाई निरंतर रखें ताकि बरसाती सीजन में कचरा, प्रदूषित पानी माइनर में न जाए और लोगों को स्वच्छ पेयजल मुहैया रहे। यह निर्देश एसडीएम ने स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में शुक्रवार को आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए दिए। एसडीएम ने शहर वासियों को भी आह्वान किया कि वह कागज, प्लास्टिक, रसोई में बचा हुआ भोजन, फल-फूलए बगीचे के गिरे हुए पत्ते, सब्जी के छिलके इत्यादि कचरा सड़क पर न डालें बल्कि जगह-जगह नगर परिषद द्वारा रखे डस्टबिनों में डालने का काम करें ताकि सफाई व्यवस्था बनी रहे। शुक्रवार को लगे समाधान शिविर में 49 शिकायत आई। इस पर एसडीएम दून ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी समस्याओं का समाधान निर्धारित समयावधि में किया जाए।
21जेएनडी20-समाधान शिविर में लोगों की समस्या सुनते एसडीएम अनिल कुमार दून। संवाद