फोटो 07जेएनडी19-संत शिरोमणि श्रीसैन भगत राजकीय महाविद्यालय में स्टाफ के साथ निरीक्षण समिति सदस्
जींद। संत शिरोमणि श्रीसैन भगत राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को बीएससी सिंगल मेजर इन फिजिक्स और बीएससी सिंगल मेजर इन केमिस्ट्री के नए पाठ्यक्रमों के संबंध में निरीक्षण समिति ने निरीक्षण किया। प्राचार्य सत्यवान मलिक ने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए विषय आधारित अध्ययन के बेहतर विकल्प उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। नए पाठ्यक्रमों से विद्यार्थियों को अपने चुने हुए विषय में अधिक गहराई से अध्ययन करने का अवसर मिलेगा। इससे उन्हें उच्च शिक्षा और भविष्य में कॅरिअर के बेहतर विकल्प चुनने में भी मदद मिलेगी। निरीक्षण समिति में प्रो. आनंद मलिक, डॉ. दीपक वाधवा और सुरेश कुमार शामिल रहे। इस दौरान बीएससी सिंगल मेजर इन फिजिक्स की विभागाध्यक्ष कमलजीत और बीएससी सिंगल मेजर इन केमिस्ट्री की विभागाध्यक्ष निशा परूथी ने अपने-अपने विभागों और प्रस्तावित पाठ्यक्रमों से संबंधित आवश्यक जानकारी समिति के समक्ष प्रस्तुत की। समिति ने विभागों से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं और संसाधनों का निरीक्षण किया। उप-प्राचार्य लाभ सिंह ने कहा कि फिजिक्स और केमिस्ट्री जैसे सिंगल मेजर पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को संबंधित विषय की गहराई से पढ़ाई करने का अवसर प्रदान करेंगे। इससे विद्यार्थियों की विषय विशेषज्ञता विकसित होगी और उन्हें उच्च शिक्षा में आगे बढ़ने के साथ भविष्य के कॅरिअर की दिशा तय करने में भी सहायता मिलेगी। नोडल अधिकारी प्रो. ज्योति श्योराण और डिप्टी रजिस्ट्रार पुष्पा जांगड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रो. ज्योति श्योराण ने कहा कि महाविद्यालय के शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों के सहयोग से निरीक्षण कार्य सुचारु रूप से संपन्न हुआ।