12जेएनडी27-पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बुडायन में निरीक्षण दिवस मनाते हुए विद्यार्थी। स्रोत शिक
उचाना। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बुडायन में निरीक्षण दिवस का आयोजन हुआ। निरीक्षण टीम में भूप सिंह प्राचार्य केवि नाहरा, मोहिंद्र सिंह प्राचार्य केवि पालूवास, अजीत सिंह प्राचार्य केवि क्रमांक 1 अंबाला, दीप्ति पिथवाल मुख्य एनएस मानेसर उपस्थित रहे। प्राचार्य ने विद्यालय की विगत सत्र की शैक्षणिक उपलब्धियों के बारे में बताया और आगामी सत्र के लिए निर्धारित लक्ष्यों से भी अवगत करवाया। सहायक आयुक्त ने छात्रों को अच्छा स्वास्थ्य एवं जीवन में आदर्श लोगों के जीवन के अमूल्य गुणों को अपनाने के लिए छात्रों को प्रेरित किया। संवाद