16जेएनडी05: हाथ में तिरंगा लेकर स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए इनर व्हील क्लब की सदस्य। क्लब
जींद। इनरव्हील क्लब जींद ने स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह के साथ प्रधान रमनप्रीत कौर की अध्यक्षता में मनाया। रमनप्रीत कौर ने सभी सदस्यों के साथ मिलकर तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें उन वीर सपूतों की याद दिलाता है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्र भारत का अमूल्य उपहार दिया। स्वतंत्रता संग्राम की गाथा साहस, त्याग और एकता का अनुपम उदाहरण है, और आज हमारा कर्तव्य है कि हम इस आजादी की रक्षा करें और देश के हित के लिए काम करें। इस अवसर पर प्रेम दलाल, डॉ. सीमा मलिक, पूजा, डॉ. रजनीश जैन, सुनीता, बिंदु, उषा, दीप्ति, अनीता, मीना सैनी, कविता, पूनम और वंदना गुप्ता मौजूद रही।