फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी

विज्ञापन
06जेएनडी11: टीकाकरण जागरूकता अ​भियान के दौरान बनाई गई पेंटिंग दिखाते हुए छात्राएं। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
जींद। स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग ने संयुक्त रूप से वीरवार को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, डिफेंस कॉलोनी में एचपीवी टीकाकरण जागरूकता अभियान की शुरुआत की। अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की पात्र किशोरियों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन के महत्व और इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी दी गई। सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और वैज्ञानिक परीक्षणों के बाद ही इसे किशोरियों के लिए स्वीकृति दी गई है। इसका मुख्य उद्देश्य भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव करना है। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में चल रहे अभियान के तहत अब तक 47,004 किशोरियों को टीका लगाया जा चुका है, जबकि जींद जिले में 493 किशोरियों का टीकाकरण हुआ है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवनीत सिंह ने बताया कि जिले की सभी पीएचसी और सीएचसी पर टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध है। विद्यालय प्रबंधन ने भी छात्राओं को वैक्सीन के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें