फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किसानों को दी पराली प्रबंधन की जानकारी

Tue, 28 Oct 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
27जेएनडी14 : कपास मेले में किसानों को जागरूक करते हुए कृषि अधिकारी। स्रोत कृषि अधिकारी। - फोटो : संयुक्त चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया बदमाश। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
नरवाना। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से सोमवार को गांव ढाकल में कपास मेला आयोजित किया गया। मेले में किसानों ने भाग लेकर कृषि विशेषज्ञों से फसलों की देखभाल और आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में खंड कृषि अधिकारी डॉ. सुरेंद्र मोर ने किसानों को कपास की बिजाई से लेकर चुगाई तक की पूरी प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बताया कि उचित समय पर खरपतवार नियंत्रण और दवाइयों का छिड़काव करने से कपास की फसल को रोगों से बचाया जा सकता है जिससे उत्पादन और मुनाफा दोनों बढ़ते हैं। इस अवसर पर डॉ. विरेंद्र बुरा ने किसानों को पराली प्रबंधन के महत्व से अवगत कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें