फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मच्छर जनित रोगों से बचाव की दी जानकारी

विज्ञापन
05जेएनडी01-ग्रामीणों को मच्छर जनित रोगों से बचाव की जानकारी देते स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
जींद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडेला के अंतर्गत उपस्वास्थ्य केंद्र खोखरी में स्वास्थ्यकर्मियों ने गांव खोखरी, हैबतपुर और बोहतवाला में रैपिड फीवर मास सर्वे किया। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने बुखार पीड़ित की स्लाइड बनाई और नुक्कड़ सभाएं करके मलेरिया, डेंग और चिकनगुनिया के बचाव के तरीके बताए। स्वास्थ्यकर्मी सौरभ, संजय, प्रमोद, राजेश, कृष्ण, नरेंद्र, देवीराम कौशिक, अनीता और सीमा ने कहा कि बुखार आने पर तुरंत रक्त की जांच करवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि डेंगू में तेज बुखार के साथ जोड़ो व मांसपेशियों में दर्द होता है। वहीं मलेरिया में कंपकंपी के साथ बुखार आता है। इस अवसर पर कैलाश, संतोष, पिंकी, सोनिया, सुनहरी, कमला, सुमन, किताबा, चांदी, सोनू, अमरफल और सरजीत भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें