फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मरीजों को मलेरिया और डेंगू के से बचाव की दी जानकारी

Tue, 25 Jun 2024 03:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
24जेएनडी33-नागरिक अस्पताल में मरीजों को बीमारियों के प्रति जागरूक करते हुए। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। नागरिक अस्पताल में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एंटी मलेरिया माह मनाया गया। इस दौरान एसएमओ डॉ. बिंदलिश ने कहा कि एंटी मलेरिया माह का उद्देश्य बारिश के मौसम में मलेरिया और डेंगू मच्छरों से बचाव है। नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को भी मच्छर जनित बीमारियों से बचाव हेतु जागरूक किया। उन्होंने मलेरिया डेंगू व चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के बारे में जानकारी दी और सप्ताह में एक दिन सूखा दिवस मनाने, रात के समय छोटे बच्चों को पूरी बाजू के कपड़े का प्रयोग करने, बुखार होने पर रक्त की जांच करवाने तथा मलेरिया पाए जाने पर मूल उपचार लेने बारे बताया गया। उन्होंने कहा कि बारिश के इस मौसम में अपने घरों की छत पर आसपास पानी इकट्ठा न होने दें, गली में गड्ढों में पानी न इकट्ठा न होने दें। इस अवसर पर डॉ. कपिल शर्मा, गुरूदेव, रामकुमार, एमपीएचडब्ल्यू विरेंद्र और महावीर भी मौजूद रहे।

24जेएनडी33-नागरिक अस्पताल में मरीजों को बीमारियों के प्रति जागरूक करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें