अलेवा। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नगूरां गांव की राजकीय प्राथमिक पाठशाला व मांडी खुर्द गांव में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीपीओ अक्षयदीप चौहान ने की तथा मुख्य रूप से उचाना के एसडीएम गुलजार मलिक ने भाग लिया।
एसडीएम गुलजार मलिक ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही मिल रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को अंत्योदय की भावना से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। एसडीएम गुलजार मलिक ने इस दौरान सभी मौजूद लोगों को हमारा संकल्प विकसित भारत की प्रतिज्ञा दिलाई और अच्छा कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व एसडीएम ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टालों का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। इस मौके पर विकसित भारत संकल्प यात्रा जन संवाद कार्यक्रम में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मत्स्य विभाग आयुष्मान विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, आयुष विभाग, महिला एवं बाल विकास विभागों द्वारा स्टालें लगाई गई और मौके पर ही लाभ पात्रों को लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार रासवेंद्र सिंह, सीडीपीओ रामरति, डाॅ. दीक्षा यादव, डाॅ. मोनिका, कविता, स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा मौजूद थे।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए स्टाल पर लोगों की उमड़ी भीड़
विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान नगूरां गांव के स्कूल में विभिन्न विभागों द्वारा स्टालों में जहां इक्का दुक्का लोग ही योजनाओं की जानकारी ले रहे थे, वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए स्टाल पर आयुष्मान भारत, एनसीडी, निरोगी हरियाणा और टीबी उन्मूलन जैसे कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों की भीड़ उमड़ रही थी।
05जेएनडी08: नगूरां गांव के स्कूल में बच्चों तथा लोगों को शपथ दिलाते एसडीएम गुलजार मलिक। संवाद