फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिला स्तरीय कैरम प्रतियोगिता में इंडस स्कूल की छात्राओं ने मारी बाजी

विज्ञापन
11जेएनडी02: जिला स्तरीय कैरम प्रतियोगिता में विजेता ​इंडस प​ब्लिक स्कूल की टीम। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
जींद। नरवाना में 12 अक्तूबर को आयोजित जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं में इंडस पब्लिक स्कूल जींद के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-11 कैरम प्रतियोगिता में स्कूल की कक्षा चौथी की छात्रा छुटकी, आराध्या और पांचवीं की छात्राएं हसिता और देवांशी ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।वहीं, योग प्रतियोगिता में स्कूल के छात्र कुशल ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक अपने नाम किया। स्कूल की प्राचार्या अरुणा शर्मा ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इंडस पब्लिक स्कूल शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। इस अवसर पर उपप्राचार्य प्रवीण कुमार ने पदक विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें