फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: इंडस ग्लोबल अकादमी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
22जेएनडी06: विजेता टीम को स्कूल में सम्मानित करते हुए अध्यापक। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
जींद। इंडस ग्लोबल अकादमी किनाना के विद्यार्थियों ने ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में विद्यालय की टीम ने प्रतिद्वंद्वी टीम को 3-0 से हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, अंडर-14 शतरंज प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फुटबॉल टीम और शतरंज खिलाड़ी का जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ है। इस सफलता पर संस्थान के कोऑर्डिनेटर प्रवीण परूथी, इंडस ग्लोबल अकेडमी के प्राचार्य डॉ. संजीव तायल और मुख्याध्यापक जेएस सारंग ने खिलाड़ियों उनके अभिभावकों और प्रशिक्षकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें