जींद। बाल भवन में आयोजित जिलास्तरीय बाल प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। समापन अवसर पर मुख्यातिथि के तौर पर जिला बाल कल्याण परिषद की चेयरपर्सन एवं डीसी की पत्नी डाॅ. सदफ माजिद ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे बच्चों को बधाई दी।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। मंगलवार की विशेष थीम समूह नृत्य के बच्चों ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका जयवीर ढांडा, आराधना शर्मा, सुमिता आसरी, प्रो. जितेंद्र शर्मा ने निभाई।
डॉ. सदफ माजिद ने कहा कि बच्चों को पढाई के साथ-साथ सांस्कृतिक व खेल गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। इससे बच्चों के शारीरिक व मानसिक रूप से विकास होता है। बच्चों में एक दूसरे का सहयोग करने व भाईचारे की भावना बढती है तथा अन्य सकारात्मक सोच को लेकर भी आगे बढने की भावना बढ़ती है। अंतिम दिन भी बच्चों द्वारा समूह नृत्य में प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चौथे नंबर पर ग्रुप बनाकर अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थितगणों को भाव विभोर कर दिया।
जिला बाल कल्याण अधिकारी मलकीयत चहल ने बताया कि बाल भवन मे आयोजित कार्यक्रम में 45 स्कूलों से लगभग 600 छात्रों ने भाग लिया। जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले विजेता बच्चों को डीसी मोहम्मद इमरान रजा 14 नवंबर को बाल दिवस के मौके पर सम्मानित करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागी टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समूह नृत्य कला से प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इन ग्रुप में से प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार के लिए टीम को चयनित किया गया है। इनमें से प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को डिवीजनल स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर जिला बाल कल्याण परिषद के कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार, कशिश सिंगला, विनोद कुमार, प्रदीप शर्मा मौजूद थे।
ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम
ग्रुप डांस ग्रुप दो में इंडस स्कूल प्रथम, आधारशिला स्कूल द्वितीय तथा एसडी पब्लिक स्कूल नरवाना तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप डांस ग्रुप तीन में मोतीलाल स्कूल प्रथम, आधारशिला स्कूल द्वितीय तथा विद्या भारती स्कूल हैबतपुर तृतीय स्थान पर रहा।