फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: इंद्र सिंह बैरागी एलिम्को के स्वतंत्र निदेशक नियुक्त

विज्ञापन
फोटो 07जेएनडी03-राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह से मुलाकात करते इंद्र सिंह बैरागी। स्रोत क
विज्ञापन
जींद। केंद्र सरकार ने इंद्र सिंह बैरागी को आर्टिफिशियल लिम्ब्स मैन्युफैक्चरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलिम्को) का स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है। एलिम्को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत संस्थान है जो दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण और कृत्रिम अंग उपलब्ध करवाता है। नियुक्ति के बाद बैरागी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगे। उनका प्रयास रहेगा कि केंद्र सरकार की दिव्यांग कल्याण योजनाओं का लाभ प्रदेश सहित देश के दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वाले पात्र लोगों तक तेजी से पहुंचे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में करीब 5.5 लाख दिव्यांगजन हैं। उनके तीन वर्ष के कार्यकाल में प्रयास रहेगा कि प्रत्येक दिव्यांग व्यक्ति को उसकी जरूरत के अनुसार उपयोगी सहायक उपकरण उपलब्ध करवाए जाएं। इसके लिए योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और पात्र लाभार्थियों तक पहुंच को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर प्रदेश में दिव्यांगजनों के लिए बनाई जा रही योजनाओं को लेकर चर्चा की है। इसके अलावा राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह से भी मुलाकात कर नियुक्ति पर उनका आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें