संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को हुए विश्व क्रिकेट कप का जादू हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा था। दोपहर बाद दो बजे जब मैच शुरू हुआ तो शहर की सड़कें सुनसान नजर आई। इसके अलावा हर कोई अपने घरों में दुबककर मैच देखने के लिए पहुंच गया था। शहर में कई स्थानों पर बड़ी स्क्रीन लगाकर लोगों को क्रिकेट मैच दिखाया जा रहा था। लोगों को पूरा विश्वास था कि यह मैच भारत ही जीतेगा, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के बैट्समैन ने अपनी ताकत का लोहा मनवाते हुए यह मैच जीत लिया। इससे भारतीय लोगों को काफी मायूसी हुई।
सुबह ही लोग क्रिकेट मैच का इंतजार करने लग गए थे। दोपहर बाद दो बजे जब मैच शुरू हुआ तो ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। उसी समय लोगों को निराशा महसूस होने लगी थी कि यह मैच ऑस्ट्रेलिया जीत जाएगा, लेकिन अब तक एक भी मैच नहीं हारने के कारण लोगों को उम्मीद थी कि विश्व कप भारत ही जीते, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। भारत के इस मैच के हारने से लोगों को खासी निराशा हुई। लोगों को उम्मीद थी कि विराट कोहली, रोहित शर्मा तथा केएल राहुल शतक लगाएंगे लेकिन यह बैट्समैन जल्द सिमट गए। ऑस्ट्रेलिया के मैच जीतने पर काफी लोगों ने रात को खाना तक नहीं खाया। भारतीय बैट्समैन के खराब प्रदर्शन के कारण काफी लोगों ने समय से पहले ही हार मानते हुए अपने टीवी बंद कर दिए।
19जेएनडी30 : भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए फाइनल मैच का एक ढाबे पर आनंद लेते लोग। दोपहर दो बज
19जेएनडी30 : भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए फाइनल मैच का एक ढाबे पर आनंद लेते लोग। दोपहर दो बज
19जेएनडी30 : भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए फाइनल मैच का एक ढाबे पर आनंद लेते लोग। दोपहर दो बज