फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दुबई में टूर एंड ट्रैवल का काम शुरू करवाने के नाम पर ठगी के शिकार बढ़े

Tue, 18 Jun 2024 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। दुबई में टूर एंड ट्रैवल और सैलून का काम शुरू करवाने के नाम पर करोड़ों रुपये हड़पने के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की गुहार को लेकर पीड़ित लोगों ने सोमवार को एक निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत की।
विज्ञापन

पीड़ित उपेंद्र शर्मा ने बताया कि विदेश में टूर एंड ट्रैवल का बिजनेस शुरू करवाने के नाम पर उनके साथ साढ़े 17 करोड़ रुपये की ठगी हुई थी। इसकी शिकायत 8 जून को सिविल लाइन पुलिस थाने में दी गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज भी किया और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास भी कर रही है। उन्हें प्रशासन पर पूरा भरोसा है कि जल्द आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे। उपेंद्र शर्मा ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस गिरोह के बारे में बताना है, ताकि कोई और इनकी ठगी का शिकार न हो। उपेंद्र शर्मा ने कहा कि 2018 में उनके भाई भूपेंद्र की मौत हो गई थी। भाई की मृत्यु के बाद शोक प्रकट करने के लिए उनके एक करीबी के साथ दिल्ली निवासी स्वाति साहनी, उसका पति विवेक चौहान व शिवाली घर पर आए थे। स्वाति साहनी ने उसके भाई भूपेंद्र की पत्नी अनीता को अपनी बातों में उलझा लिया। स्वाति साहनी ने उनके घर पर आना-जाना शुरू कर दिया और उसके परिवार को विदेश में टूर एंड ट्रैवल और सैलून का कार्य करने के बारे में बताया। परिवार को स्वाति साहनी व उसके पति विवेक चौहान पर पूरा विश्वास हो गया। स्वाति साहनी ने धोखाधड़ी करने की नियत से विदेश में व्यापार के नाम पर अपने खाते में 17 करोड़ 54 लाख रुपये डलवा लिए। जब उन्होंने रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने स्वाति साहनी, उसके पति विवेक चौहान के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। उपेंद्र शर्मा ने बताया कि उसे पता लगा कि आरोपी स्वाति साहनी व उसके पति विवेक ने उसे ही नहीं अलग-अलग जगह से दूसरे लोगों से भी विदेश में कारोबार जमाने के नाम पर धोखाधड़ी की है। गुजरात में एक व्यक्ति से 25 करोड़ रुपये, दिल्ली में एक व्यक्ति से 85 करोड़ रुपये समेत कुल मिलाकर अलग-अलग लोगों से 200 करोड़ की ठगी कर दुबई में लेकर चली गई। आरोपियों के खिलाफ जींद के साथ-साथ दिल्ली की जनकपुरी समेत आठ से दस मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें