फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्वास्थ्य लाभ के लिए योग और मेडिटेशन को दिनचर्या में अपनाएं

विज्ञापन
फोटो 9 नरवाना। योग करते हुए लोग। स्रोत शहरवासी।
विज्ञापन
नरवाना। ओम शांति कॉलोनी स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र में मंगलवार को योग एवं मेडिटेशन का स्वास्थ्य पर प्रभाव विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित योग व मेडिटेशन करने का संदेश दिया। सेवा केंद्र प्रभारी बीके सीमा बहन और बीके पूजा बहन ने कहा कि बदलती जीवनशैली और जंक फूड के बढ़ते सेवन से अनेक बीमारियां बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि ताजे फल, हरी सब्जियों का सेवन, नियमित व्यायाम और मेडिटेशन को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर तन और मन दोनों को स्वस्थ रखा जा सकता है। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य लाभ के लिए अपनी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर बीके रेणु और बीके मनीषा ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं पौधा भेंट कर स्वागत किया। वहीं समापन पर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कुमारी वशिका, बीके हितेन और बीके पूजा ने उपस्थित लोगों को योग एवं मेडिटेशन का अभ्यास कराया, जिससे सभी ने शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें