फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सर्दी में बढ़ी चोरी की वारदात, दो घरों के ताले तोड़े

Sat, 28 Dec 2024 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। न्यू जवाहर नगर में एक घर से चोर डेढ़ लाख की नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। न्यू जवाहर नगर निवासी जगदीप ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 दिसंबर को वह परिवार सहित कहीं बाहर गया हुआ था। घर में कोई नहीं था। 27 दिसंबर को सुबह पड़ोसियों ने फोन पर जानकारी दी कि उनके घर में चोरी हो गई है। सूचना पाकर वह घर पहुंचा और देखा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। घर में डेढ़ लाख की नकदी, दस तोला चांदी और एक एलईडी समेत अन्य सामान नहीं मिला। जांच अधिकारी एसआई राजेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें