फोटो 11जेएनडी15-पुलिस चौकी स्थित बाजार का महाराजा अग्रसेन के नाम से नामकरण का उदघाटन करते हुए व
उचाना। पुलिस चौकी के पास स्थित बाजार का नाम महाराजा अग्रसेन मार्केट रखे जाने पर नामकरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता मार्केट कमेटी के चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा ने की। मंच संचालन अंशुल करसिंधु ने किया। अग्रवाल जनहित समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दुकानदारों ने लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर खुशी जताई। लाला भगतराम घोघड़ियां धर्मशाला में विधायक का स्वागत किया गया। इस अवसर पर नशामुक्त उचाना और नशामुक्त हरियाणा बनाने का संकल्प भी लिया गया। विधायक अत्री ने कहा कि महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए। संवाद