फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वार्ड 26 में महाराजा अग्रसेन चौक का उद्घाटन

Sun, 09 Jun 2024 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
09जेएनडी02 : रोहतक रोड चौड़ी गली में महाराजा अग्रसैन की चौक का उद्घाटन करते अति​थि। संवाद
विज्ञापन
जींद। रोहतक रोड स्थित वार्ड नंबर 26 की चौड़ी गली में बनाए गए महाराजा अग्रसेन चौक का रविवार को उद्घाटन किया गया। इस मौके पर रखे गए कार्यक्रम में हरियाणा गोसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग, नगर परिषद की चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उद्घाटन से पहले हवन किया गया।
विज्ञापन

श्रवण कुमार गर्ग ने कहा कि महाराजा अग्रसेन सूर्यवंशी क्षेत्रीय वंश के राजा थे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अग्रोहा धाम हरियाणा में महाराजा अग्रसेन के नाम से प्रसिद्ध स्थान है।
उन्होंने डॉ. अनुराधा सैनी की तारीफ करते हुए कहा कि जब से वह नप की चेयरपर्सन बनी हैं, तब से लगातार विकास कार्यों को गति मिल रही है। उन्होंने गलियों, पार्कों के साथ चौक-चौराहे के सुंदरीकरण पर विशेष ध्यान दिया है। डॉ. अनुराधा सैनी ने बताया कि लगभग साढ़े छह लाख रुपये की राशि से इस चौक का निर्माण करवाया गया है। यह भव्य चौक के रूप में बनाया गया है। यहां लगाई गई महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा को बहुत ही सुंदर बनाया गया है। इस मौके पर श्यामलाल मित्तल, सियाराम गोयल, भाजपा जिला महामंत्री डॉ. राज सैनी, चेयरपर्सन प्रतिनिधि गोविंद सैनी, महावीर कंप्यूटर, रेनू गोयल, हरीश कौशिक, सतपाल कुंडू, महावीर, डॉ. बलबीर, सुनील कुमार, संजय कुमार, महीपाल कौशिक, राजकुमार गोयल, महेश सिंगला, पवन कुमार गर्ग भी मौजूद रहे।

09जेएनडी02 : रोहतक रोड चौड़ी गली में महाराजा अग्रसैन की चौक का उद्घाटन करते अतिथि। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें