08जेएनडी05-सफीदों रोड स्थित निजी होटल में आयोजित बैठक के दौरान पौधरोपण करते हुए संस्था के सदस्य
जींद। लायंस क्लब जींद सिटी की ओर से विकास मित्तल की अध्यक्षता में सफीदों रोड स्थित एक निजी होटल में पहली जनरल बॉडी बैठक की गई। कार्यक्रम में लायंस क्लब इंटरनेशनल के रीजन 8 के चेयरमैन पुनीत जैन और जोन चेयरमैन सौरभ चौधरी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। बैठक के बाद होटल में पौधरोपण भी किया गया। लायंस क्लब जींद सिटी के चार्टर अध्यक्ष सुरेश जिंदल ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पौधारोपण बहुत जरूरी है और इसमें सभी संस्थाओं को मिलकर काम करना चाहिए। जीवन में हर किसी को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। इस अवसर पर प्रवीण जैन, दिनेश गर्ग, वीपी गर्ग, सुनील गर्ग, हरिमोहन गर्ग, महेश गुप्ता, नवीन गुप्ता, सतपाल जैन, अजय, रमेश जैन, श्यामलाल अग्रवाल और डीएन जिंदल भी मौजूद रहे।