फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: क्लेरिकल एसोसिएशन की प्रदेशस्तरीय बैठक में आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया

Mon, 24 Jul 2023 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जाट धर्मशाला में रविवार को क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी से संबंधित भारतीय मजदूर संघ की प्रदेशस्तरीय बैठक हुई। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान सुशील लाठर ने की व मंच संचालन पवन व शिखा ने किया। लिपिकों की हड़ताल के 19वें दिन सरकार के साथ दूसरे दौर की वार्ता विफल रहने पर राज्य कार्यकारिणी के प्रधान विक्रांत तंवर, महासचिव कर्णसिंह ने प्रदेशभर के जिला प्रधानों के साथ बैठक की। सरकार के अड़ियल रुख को देखते हुए व दो दौर की वार्ता विफल रहने के कारण भविष्य में आंदोलन को तेज करने के लिए रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन


इसमें राज्य प्रधान विक्रांत तंवर ने कहा कि सरकार के साथ वार्ता में सरकार की तरफ से किसी भी प्रकार की सकारात्मक पहल दिखाई नहीं दी है। उन्होंने सरकार को चेताया कि वह अपनी कार्य समीक्षा के आधार पर 35400 बेसिक पे मांग रहे हैं। इसके लिए वह किसी भी तरह का मोलभाव नहीं करेंगे। अगर सरकार को लगता है कि लिपिक वर्ग 35400 के लिए पात्र नहीं है तो हमें सच्चाई बताया जाए कि वे क्यों पात्र नहीं है। बैठक में आंदोलन को अलग रूप तेज करने के लिए आक्रामक रणनीति तैयार की गई। इसके द्वारा सरकार को बताया जाएगा कि लिपिक वर्ग आरपार के मूड़ में हैं। साथ ही धरना स्थल पर प्रतिदिन लिपिक भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। इस अवसर लिपिक ममता, शिखा, मुनिया, राजकमल, वेदप्रकाश, अजय, रविंद्र, सुरेश वर्मा, कपिल, नेत्रपाल, यशवीर चौहान, सुनील गुज्जर, शर्मिला हुड्डा, सुरेश फ ौजी, सोहन लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें