12जेएनडी65-विधायक देवेंद्र अत्री। संवाद
उचाना। भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री ने प्रदेश में निकाय चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर कहा कि हरियाणा की जनता ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विकासकारी नीतियों पर विश्वास जताते हुए भाजपा उम्मीदवारों को विजयश्री का आशीर्वाद दिया है। प्रदेश में चारों तरफ भाजपा का माहौल है और जनता भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा में अब ट्रिपल इंजन की सरकार बन गई है और हरियाणा में ट्रिपल गति से विकास होगा। निकाय चुनाव में एक बार फिर प्रदेश की जागरूक जनता ने भाजपा की नीतियों पर अपनी जीत की मोहर लगाते हुए विपक्ष को बुरी तरह से नकारने का काम किया है।