31जेएनडी01: इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के बारे में जानकारी देते हुए ईवीएम के मास्टर ट्रेनर डॉ. सू
जींद। राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक की अध्यक्षता में ईवीएम के बारे में जानकारी देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मतदान और एक जिम्मेदार मतदाता कैसे बने, के बारे में बताया गया।
उन्होंने कहा कि बहुत से लोग मतदान करना चाहते हैं, लेकिन इसकी आवश्यकता और इसे डालने के तरीके के बारे में जानकारी नहीं होती है। ईवीएम को दो यूनिट में तैयार किया गया है। कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट। इन यूनिटों को केबल से एक दूसरे से कैसे जोड़ा गया है, इसकी जानकारी दी गई। राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता देवराज मलिक ने एसिड हमलों के पीड़ितों के मामले में शामिल कानूनवेत्ताओं के साथ लोकतंत्र में व्यक्तिगत मतदान की भूमिका के बारे में बताया। ईवीएम के मास्टर ट्रेनर डॉ. सूरजमल ने भी ईवीएम की कार्य प्रणाली के बारे में बताया। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षण और गैर शिक्षण कर्मचारी एवं छात्र मौजूद रहे।
31जेएनडी01: इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के बारे में जानकारी देते हुए ईवीएम के मास्टर ट्रेनर डॉ. सू