फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरएसयू में नौकरी लगवाने के नाम पर सात युवकों से ठगे साढ़े तीन लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में (सीआरएसयू) में डीसी रेट पर नौकरी लगवाने के नाम पर हिसार निवासी एक व्यक्ति ने 7 युवकों से साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने युवकों को नियुक्ति पत्र तक जारी कर दिए थे। जब युवक नियुक्ति पत्र लेकर यूनिवर्सिटी पहुंचे तो मामले का खुलासा हुआ। सदर थाना पुलिस ने युवकों की शिकायत पर हिसार की उमेद विहार कॉलोनी निवासी अर्जुन सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गांव धमतान साहिब निवासी सुनील पुत्र राजकुमार, बलिंद्र, सुनील पुत्र मियां सिंह, सोनू, कैथल जिले के गांव रेहड़ा निवासी अनिल कुमार, अजय व गांव फूलियां निवासी दिनेश ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि हिसार की उमेद विहार कॉलोनी निवासी अर्जुन सिंह से एक व्यक्ति ने उनकी जान-पहचान करवाई। अर्जुन सिंह ने उन्हें सीआरएसयू में डीसी रेट पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया और कहा कि डीसी रेट की नौकरी 50 हजार रुपये में मिले और पक्की नौकरी तीन लाख रुपये में। सुनील कुमार ने कहा कि उन्होंने अर्जुन सिंह को 50-50 हजार रुपये दे दिए। एक बार बलिंद के खाते से डेढ़ लाख रुपये अर्जुन के खाते में डाले गए तथा दूसरी बार विकास के खाते से एक लाख रुपये अर्जुन सिंह के खाते में डाले थे। कुल मिलाकर उन्होंने साढ़े तीन लाख रुपये अर्जुन सिंह के खाते में डाल दिए। युवकों ने कहा कि अर्जुन सिंह सीआरएसयू में आता था और कैंटीन में बैठ कर उनसे बातचीत की। इसके बाद वह यूनिवर्सिटी में अंदर गया और सभी को ज्वाइनिंग लेटर थमा दिए। इसके बाद जब सभी युवक नौकरी ज्वाइन करने के लिए रजिस्ट्रार के पास गए तो उन्होंने सभी लेटर को फर्जी करार दिया। जब युवकों ने अर्जुन सिंह से संपर्क करके अपने पैसे वापस मांगे तो उसने देने से मना कर दिया और युवकों को जान से मारने की धमकी दी। सदर थाना पुलिस ने युवकों की शिकायत पर अर्जुन सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें