फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिस्पर्धा के युग में कॅरिअर का सही चुनाव महत्वपूर्ण : विनोद

Sat, 26 Jul 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
25जेएनडी10-कॅरिअर मार्गदर्शन सेमिनार में विद्यार्थियों को जानकारी देते सहायक रोजगार अधिकारी विन
विज्ञापन
नरवाना। हरियाणा रोजगार विभाग की ओर से 21 जुलाई से 25 जुलाई तक चलाए जा रहे व्यवसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के तहत शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाकल में कॅरिअर मार्गदर्शन सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में सहायक रोजगार अधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि आज का समय प्रतिस्पर्धा का है। ऐसे में कॅरिअर का सही चुनाव बेहद जरूरी हो गया है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वह स्कूल जीवन से ही अपने भविष्य की दिशा तय करें। बैंकिंग, बीमा, स्वास्थ्य और पैरामेडिकल सेक्टर में रोजगार की बढ़ती संभावनाओं की जानकारी दी और कहा कि इन क्षेत्रों में योग्य उम्मीदवारों की भारी मांग है। प्रधानाचार्य संतोष, ईश्वर सिंह, सतबीर गोयत, हरिदेव, सुरेंद्र, शकुंतला, सरोज, दीपक, विजय, आशीष, राजकुमार और दिनेश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें