05जेएनडी04-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडेला पर पंपलेट के माध्यम से मच्छर जनित रोगों से बचाव की
जींद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडेला के एसएमओ डॉ. कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में निर्जन व लखमीरवाला गांव में फीवर मास सर्वे किया गया। स्वास्थ्यकर्मी सौरभ, प्रमोद कौशिक, संजय, कृष्ण, राजेश, नरेंद्र, देवीराम कौशिक, सुमन व रेखा शर्मा ने गावं में नुक्कड़ बैठक कर ग्रामीणों को मच्छर जनित रोगों से बचाव को लेकर जागरूक किया। प्रमोद ओर देवीराम कौशिक ने कहा कि डेंगू होने पर मरीज को तेज बुखार, मांसपेशियों व जोड़ों में भयंकर दर्द, सिर दर्द, आंखों के पीछे दर्द, जी मिचलाना, उल्टी-दस्त व त्वचा पर लाल रंग के दाने हो जाते हैं।इस अवसर पर सुनीता, कविता, सीमा, किताबो, पिंकी, सुनहरी, कपिल, साहिल, रमेश व नरेश भी मौजूद रहे। संवाद