फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्वरोजगार और उद्यमिता का महत्व समझाया

Sun, 02 Mar 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी09-सात दिवसीय एनएसएस कैंप के समापन पर विद्यार्थियों के साथ मौजूद स्टाफ सदस्य। स्रोत कॉल
विज्ञापन
जींद। राजकीय महाविद्यालय की एनएसएस यूनिट की ओर से आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर शनिवार को समापन हो गया। प्रतिदिन की तरह सुबह की शुरुआत योग अभ्यास से की गई। योग प्रशिक्षक विजेंद्र आर्य ने विद्यार्थियों को योगासन कराया। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि खादी ग्रामोद्योग जींद के प्रबंधक प्रवीण सैनी ने शिरकत की। सैनी ने विद्यार्थियों से आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करने को लेकर स्वरोजगार और उद्यमिता का महत्व के बारे में समझाया। प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है और एनएसएस के विद्यार्थियों से अपेक्षाएं और भी बढ़ जाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में हर बुरी चीज से बचने और तकनीक का सही इस्तेमाल करने की अपील की। डॉ. शमशेर ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने और समाज में अपनी भूमिका अदा करने की अपील की। इस मौके पर अमन नैन और अन्नू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें