फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू धर्म में पितृपक्ष का महत्व : शांडिल्य

Sun, 07 Sep 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
07जेएनडी14-भारतेंदू शांडिल्य।
विज्ञापन
उचाना। प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी भारतेंदू शांडिल्य ने कहा कि हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व है। इस दौरान श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किए जाते हैं। पितृपक्ष सात से शुरू होकर 21 सितंबर तक रहने वाला है। मान्यता है कि इस दौरान हमारे पूर्वज धरती पर आते हैं और पूरे 16 दिन तक अपने वंशजों के घर में वास करते हैं। इसलिए इस दौरान घर को स्वच्छ रखना बेहद जरूरी होता है। धार्मिक दृष्टि से घर में कुछ ऐसी चीजें होती हैं जो नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि वास्तु शास्त्र में बंद पड़ी घड़ी को दुर्भाग्य का प्रतीक माना गया है। पितृपक्ष के दौरान जंग लगे सामान को या तो साफ कर लें या हटा दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें