जींद। फ्लिपकार्ड से रुपये कटने के बाद जानकारी लेने के लिए गूगल पर दिए गए नंबर पर फोन करने पर साइबर अपराधी ने क्रेडिट कार्ड प्रतिनिधि बनकर फोन हैक कर लिया और खाते से 1.21 लाख रुपये निकाल लिए। साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
साइबर क्राइम थाना को दी शिकायत में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी रिंकू गोयल ने बताया कि उसके पास एक्सिस का फ्लिपकार्ड और एचडीएफसी का क्रेडिट कार्ड है। उसके एक्सिस बैंक के फ्लिप कार्ड से रुपये कटने पर 26 फरवरी को उसने गूगल से टोल फ्री नंबर निकाल कर कार्ड से रुपये कटने के बारे जानकारी ली।
बात करने पर सामने वाले ने बताया कि वह क्रेडिट कार्ड प्रतिनिधि है। आप के पैसे आ जाएंगे। आप एक एप डाउनलोड कर लो। एप डाउनलोड करने के बाद उसका फोन हैक हो गया। कुछ देर बाद खुद ही चल गया। डर के मारे उसने अपना फोन बंद दिया। इसके बाद जब उसने फोन खोला तो उसके पास ओटीपी आए हुए थे।
उसके एचडीएफसी के क्रेडिट कार्ड से 77999 और 39999 रुपये कटने और एक्सिस बैंक के फ्लिपकार्ड से 9999 और 3800 रुपये कटने के संदेश आए हुए थे। एक्सिस बैंक के फ्लिपकार्ड से कटे 9999 रुपये थोड़ी देर बाद वापस आ गए थे। जांच अधिकारी एचसी सज्जन सिंह ने कहा कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।न