सफीदों। श्री सत्यनारायण मंदिर में श्री गणेश महोत्सव का शुक्रवार को समापन हो गया। इसकी अध्यक्षता मंदिर समिति के प्रधान राकेश गोयल भोला ने की।
समापन के मौके पर मंदिर प्रांगण में विशेष पूजा-अर्चना की तथा महिलाओं ने संकीर्तन किया। दोपहर को भंडारे का भी आयोजन किया गया। सांय को मंदिर में विराजमान श्री गणेश प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गई और हांसी ब्रांच नहर में प्रतिमा का विसर्जन कर दिया। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने जमकर गुलाल उड़ाया तथा डीजे पर बज रहे श्री गणेश भजनों पर नृत्य किया। वहीं रास्ते भर में जमकर आतिशबाजी की गई तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। श्री सत्यनारायण मंदिर सभा के प्रधान राकेश गोयल ने बताया कि मंदिर में गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया गया है तथा करीब एक हफ्ता भर हुए इस भव्य आयोजन में श्रद्धालुओं ने श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि श्री गणेश सारे कष्टों को हरने वाले है और इनकों शास्त्रों में प्रथम पूजा का भी अधिकारी माना गया है। अगले बरस जल्दी आने की कामना के साथ श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया।