फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अवैध रूप से चलता ठेका पकड़ा, भारी मात्रा में शराब बरामद

Thu, 27 Jul 2023 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। नेशनल हाईवे-52 पर गांव सच्चा खेड़ा के पास सदर थाना पुलिस ने एक अवैध रूप से चलाए जा रहे शराब ठेके को पकड़ा है। मौके पर पहुंची कराधान विभाग की टीम ने जब लाइसेंस मांगा तो सेल्समैन लाइसेंस नहीं दिखा सका। पुलिस ने यहां से भारी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद की गईं हैं।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली कि सच्चाखेड़ा गांव के पास एक अवैध रूप से शराब का ठेका चलाया जा रहा है। पुलिस ने कराधान विभाग के अधिकारियों को भी साथ लिया और ठेके पर छापा मारकर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस को यहां उत्तर प्रदेश के जिला कन्नौज के गांव खजनी निवासी निशांत गुप्ता मिला। जब उससे ठेके का लाइसेंस मांगा गया तो उसने बताया कि उसके पास कोई लाइसेंस नहीं है। इस पर पुलिस ने अंदर जांच की तो यहां भारी मात्रा में देसी व अंग्रेजी शराब की बोतलें मिलीं। एक्साइज इंस्पेक्टर विकास श्योराण ने लाइसेंस व परमिट पेश करने के लिए कहा तो निशांत गुप्ता कोई भी लाइसेंस व परमिट पेश नहीं कर सका। इसके बाद रेक व डी फ्रिज में रखीं बोतलों, अधे, पव्वे की गिनती की। पूछताछ करने पर निशांत गुप्ता ने बताया कि शराब का ठेका कर्मवीर वासी बड़नपुर का है। वह यहां पर 12000 प्रति माह के सेल्समैन का काम करता है। पुलिस ने कर्मवीर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सदर थाना प्रभारी आत्माराम ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें