फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे के साथ हो रहा अवैध खनन

Sun, 22 Oct 2023 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
21जेएनडी25-अवैध रूप से उठाई जा रही मिट्टी। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे के साथ जामनी चौक के नजदीक एनएचएआई की अधिगृहित जमीन में सरेआम अवैध माइनिंग की जा रही है। इस एक्सप्रेस-वे के साथ मिट्टी की फिलिंग करने के लिए अनुबंधित ठेकेदार की कंपनी के लोग नेशनल हाईवे के पास अधिगृहीत जमीन में से गैरकानूनी तौर पर जेसीबी से मिट्टी की कई कई फुट गहरी खुदाई करके वहां से मिट्टी उठाकर एक्सप्रेस-वे के साथ लगा रहे हैं जो गैरकानूनी है।
विज्ञापन

एनएचएआई के विभागीय सूत्रों ने नाम ना छापने की शर्त पर शनिवार को बताया कि ठेकेदार द्वारा इस तरह एक्सप्रेस-वे के साथ की जमीन से मिट्टी की खुदाई करना वर्जित है। जामनी गांव के राजेश ने खनन विभाग के अधिकारियों को इसकी शिकायत भी की। राजेश ने बताया कि खनन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह उनके क्षेत्राधिकार में नहीं है इसकी शिकायत एनएचएआई को ही की जाए।
राजेश का कहना है कि अधिग्रहित जमीन से कई कई मिट्टी उठाने से ही का एनएचएआई को ही नुकसान होगा क्योंकि खोदी गई मिट्टी की जगह फिर अर्थ फीलिंग के लिए भुगतान करना होगा और एक्सप्रेस-वे के इतना नजदीक गहरी खुदाई करने से गहरी जमीन में पानी भरने से एक्सप्रेस-वे की मजबूती भी प्रभावित होगी। राजेश ने इसकी शिकायत आज केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को भेजकर तत्काल प्रभाव से ठेकेदार द्वारा इस जमीन से मिट्टी की खुदाई करने पर रोक लगाई जाने व खुदाई की गई मिट्टी का हरजाना ठेकेदार से वसूल किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें