जींद। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने कहा कि मास्टर इन सोशल वर्क (एमएसडब्ल्यू) कार्यक्रम व्यावसायिक सामाजिक कार्य में उच्च अध्ययन के लिए शिक्षार्थियों को अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी मास्टर इन सोशल वर्क और बैचलर इन सोशल वर्क पाठ्यक्रमों में दाखिला लेना चाहते हैं वह इग्नू की वेबसाइट पर जाकर दाखिला ले सकते हैं। इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले की अंतिम तिथि 28 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। इसके साथ-साथ जिन विद्यार्थियों ने द्वितीय वर्ष और तृतीय वर्ष या सेमेस्टर बेस्ड पाठ्यक्रमों में री रजिस्ट्रेशन कराना है, ऐसे विद्यार्थी भी 28 फरवरी तक री रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।