फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहरेपन से बचना है तो शोर से बचें : डॉ. राजेश भोला

विज्ञापन
25जेएनडी01: कार्यक्रम को संबो​धित करते हुए डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला। संवाद
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में बुधवार को बधिर (बहरापन) को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमओ डाॅ. गोपाल गोयल ने की। डिप्टी एमएस डाॅ. राजेश भोला, एसएमओ डाॅ. अरविंद भी मौजूद रहे। डिप्टी एमएस डाॅ. राजेश भोला ने कहा कि हमें बधिर लोगों को अपने से अलग नहीं समझना चाहिए और उन्हें भी वही मान-सम्मान देना चाहिए जैसा हम अन्य लोगों को देते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बहरेपन के लक्ष्ण बताते हुए कहा कि जब हम धीमे आवाज नहीं सुन पाते और आवाज बढाने की कोशिश करते हैं, बातचीत के कुछ हिस्से नहीं सुन पाते हैं। ऐसे में यदि हमें बहरेपन से बचना है तो शोर से बचें और आवाज को कम रखें। डाॅ. अरविंद ने कहा कि अचानक से कम सुनाई देने लगा हो तो इसे हलके में नही लेना चाहिए। तुरंत प्रभाव से चिकित्सक के पास जाना चाहिए। इस अवसर पर इंद्रो, सुनीता, सुनील सैनी मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें