08जेएनडी21: मंडी प्रधान विकास पंघाल को सम्मानित करते हुए। स्रोत जैन स्थानक।
- फोटो : अकरौरा गांव में सौभाग्य योजना के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक।
उचाना। सोमवार को श्रीएसएस जैन सभा उचाना मंडी स्थानक के विराजमान साध्वी सुदक्षा महाराज ठाणे-5 ने प्रवचन में कहा कि कभी-कभी दूसरों के गुण देखना भी सीखें। आज इंसान को दूसरे के दोष तो नजर आते है लेकिन गुण नहीं। दूसरे की अच्छाई नहीं दिखती पता नहीं इंसान ने कौन से चश्मे पहन रखे हैं। प्रवचन उपरांत मार्केट कमेटी वाइस चेयरमैन प्रवीण गर्ग उचाना खुर्द, मंडी प्रधान विकास पंघाल, डॉ. योगेश शर्मा, डॉ. मुस्कान मित्तल को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधान दयानंद मित्तल, उप प्रधान होशियार जैन, प्रवीण जैन, कोषाध्यक्ष विजय जैन, महामंत्री दीपक जैन, राजेश जैन आदि मौजूद रहे।