सफीदों। राजकीय महाविद्यालय और सरला मेमोरियल गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज सफीदों की प्राचार्य डॉ. तनाशा हुड्डा ने बताया कि 22 जुलाई से नियमित कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। इन महाविद्यालयों में सभी विद्यार्थियों को नियमित उपस्थिति बनाए रखने की हिदायत दी गई है। किसी भी विद्यार्थी की छह दिन से अधिक अनुपस्थित होने पर महाविद्यालय प्रशासन उनका नाम काट देगा। राजकीय महाविद्यालय सफीदों के को ऑर्डिनेटर, डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन 6 अगस्त को किया जाएगा। वहीं, सरला मेमोरियल राजकीय कन्या महाविद्यालय की को ऑर्डिनेटर, सुष्मना ने अपने महाविद्यालय में 5 अगस्त को ओरिएंटेशन कार्यक्रम निर्धारित किया है।