15जेएनडी29: लघु सचिवालय के सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करती उप जिला न
जींद। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश नमिता कुमारी ने बताया कि चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार जिला में जिन मतदान केंद्रों पर 1500 या इससे अधिक मतदाता हैं, वहां अतिरिक्त मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
हिदायतों की पालना करने को लेकर शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राष्ट्रीय स्तर की राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के अलावा चुनाव कार्यालय के नायब तहसीलदार प्रदीप सरोहा, नरेश कुमार कानूनगो व कार्यालय के अन्य कर्मियों ने भाग लिया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी नमिता कुमारी ने बताया कि जींद विधानसभा हलका के बूथ नंबर 94 जो पशुपालन विभाग के उप निदेशक कार्यालय में बाई ओर स्थित है में मतदाताओं की संख्या अधिक होने के कारण 94 ए अतिरिक्त बूथ पशु पालन विभाग के उपमंडल अधिकारी एवं डेयरी विभाग कार्यालय में स्थापित करने को लेकर चुनाव आयोग के पास प्रस्ताव भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि उपमंडल उचाना के करसिंधु गांव के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय के मध्य में जो मतदान केंद्र स्थापित किया गया है।
15जेएनडी29: लघु सचिवालय के सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करती उप जिला न