फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक पार्टियों का विरोध किया तो संगठन से नहीं मतलब : अध्यक्ष मंडल

Mon, 13 May 2024 03:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले की लगभग 24 खापों के बनाए गए अध्यक्ष मंडल ने रविवार को लोगों से किसी भी पार्टी का विरोध नहीं करने की अपील की है। अध्यक्ष मंडल का कहना है कि सभी राजनीतिक पार्टियों को लोगों से वोट मांगने का अधिकार है। वोट किस पार्टी को देना है, यह मतदाता का अधिकार है, इसलिए किसी का विरोध करना गलत है।
विज्ञापन

सर्वजातीय सर्वखाप अध्यक्ष मंडल के प्रेस प्रवक्ता उमेद सिंह जागलान ने कहा कि कोई भी सामाजिक संगठन, कोई किसान नेता या कोई भी अन्य व्यक्ति, जो किसी भी पार्टी का विरोध करता है, उसका खापों से कोई लेना-देना नहीं है। यह उसका निजी काम हो सकता है। खापें हमेशा आपसी भाईचारा व सौहार्द बढ़ाती हैं। इस प्रकार विरोध करके आपसी भाईचारा खराब नहीं करतीं। अध्यक्ष मंडल ने सभी लोगों से अपील की कि वह किसी का विरोध नहीं करें। मतदाता का यह अधिकार है कि वह अपना मतदान किसके पक्ष में करता है, यह बात उसको बतानी भी नहीं चाहिए। यदि किसी राजनीतिक पार्टी को कोई पसंद नहीं करता तो उसके विरोध में मतदान कर सकता है, लेकिन विरोध करना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें