फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें न मानीं तो 15 मई से शुरू होगा अनिश्चित धरना : कैलाश

Sat, 06 Apr 2024 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
05जेएनडी22: मार्केट कमेटी सचिव को ज्ञापन सौंपते आढ़ती। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। नई अनाज मंडी में पांच दिन से चल रहा आढ़तियों का धरना शुक्रवार को समाप्त हो गया। पांचवें दिन धरने की अध्यक्षता आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान कैलाश सिंगला ने की। धरने पर आढ़तियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

कैलाश सिंगला ने कहा कि सरकार आढ़तियों को खत्म करने पर तुली हुई है। रोजाना नई शर्तें लगाकर आढ़तियों के हितों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। अगर मंडी में आढ़ती ही नहीं होगा तो किसान की हालत खराब हो जाएगी। अगर सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है तो आने वाले चुनावों में वोट की चोट से अपने हक पाने के लिए का काम करेंगे। आढ़तियों ने मार्केट कमेटी सचिव को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर राजेंद्र सिंगला, राजपाल लाठर, विक्रम मलिक, सुमेर सांगवान मौजूद थे।

05जेएनडी22: मार्केट कमेटी सचिव को ज्ञापन सौंपते आढ़ती। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें